23 दिसंबर 2023 - 07:32
संयुक्त राष्ट्र पर फिर भड़का इस्राईल, ग़ज़्ज़ा में जनसंहार जारी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले को इस्राईल किसी भी तरह हज़म नहीं कर पा रहा है। फिलिस्तीन में लगातार 77 दिनों से जघन्य हमले कर रहे इस्राईल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले की आलोचना की है।

इस्राईल की ओर से सुनियोजित नरसंहार का सामना कर रहे ग़ज़्ज़ा में मानवीय सहायता को बढ़ावा देने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले को इस्राईल किसी भी तरह हज़म नहीं कर पा रहा है। फिलिस्तीन में लगातार 77 दिनों से जघन्य हमले कर रहे इस्राईल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले की आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र में अवैध राष्ट्र इस्राईल के दूत गिलाद एर्दान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का केवल ग़ज़्ज़ा के सहायता तंत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जबकि तल अवीव पहले से ही आवश्यक पैमाने पर सहायता वितरण की अनुमति दे रहा है।

ज़ायोनी दूत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को बंधकों के मानवीय संकट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। ज़ायोनी दूत ने इस प्रस्ताव पर बातचीत के दौरान ज़ायोनी सरकार के मजबूत समर्थन के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया।